प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके की अध्यक्षता में सिंगरौली जिला प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी की सिंगरौली जिला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कुंवर सिंह टेकाम तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रोजगार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक सुझावों एवं प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि विकास योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रबंधन समिति संगठन की महत्वपूर्ण इकाई होती है। समिति द्वारा लिए गए निर्णय संगठनात्मक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं और उनके अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाती है।








