बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, तमाशबीन बनी रही भीड़

सिंगरौली: माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुटार मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रजमिलान के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिरने के कारण युवक के सिर में गिट्टी का बड़ा टुकड़ा धंस गया और वह लहूलुहान होकर वहीं पड़ा रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बेहद शर्मनाक बात यह रही कि लोग काफी देर तक तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। इसी बीच वहां से गुजर रहे क्षत्रिय कुलवंत संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। संगठन के सदस्यों ने ही माड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घायल की हालत स्थिर, वाहन की तलाश जारी:
घायल युवक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मामले में औपचारिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। पुलिस घटना के साक्ष्य जुटाकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घायल युवक का उपचार लगातार जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने घायल की जान बचाने के लिए सामाजिक संगठन के युवाओं की सराहना की है।

Author

Related Articles

Back to top button