ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिजली विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: एच-बीम पोल चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सिंगरौली: जिले में बिजली विभाग और पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत पोल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से छह आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। यह कार्रवाई शुक्रवार रात ग्राम खेड़ाही के सेमुआ मोड़ स्थित बंधौरा पावर प्लांट के पास की गई।


बिजली विभाग के अनुसार, 5 और 6 जून की दरम्यानी रात क्षेत्र से छह नए एच-बीम पोल चोरी हो गए थे। इसके बाद विभाग ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। शुक्रवार रात जब आरोपियों ने दोबारा पोल चोरी करने का प्रयास किया, तभी मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया और उन्हें बंधौरा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त:
बंधौरा चौकी प्रभारी बीएल बंसल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया जा रहा एक वाहन भी चिन्हित कर जब्त किया गया है। वाहन (क्रमांक MP-66-G-2911) मैसर्स नीलकमल ट्रेडर्स कंपनी के नाम पर पंजीकृत है।बिजली विभाग और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक संपत्ति और विद्युत अधोसंरचना को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button