बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: पचौर में शासकीय तालाब से अवैध मिट्टी खनन पर छापा, हाईवा और पीसी मशीन जब्त

सिंगरौली: जिले के बरगवां तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पचौर में शासकीय तालाब से अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व अमले ने मौके पर अचानक छापा मारकर अवैध खनन में जुटी कई हाईवा गाड़ियों तथा एक पीसी मशीन को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पचौर स्थित शासकीय तालाब से पीसी मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही थी। यह मिट्टी टीएचडीसी परियोजना से जुड़ी सिमकोन कंपनी द्वारा देवरा स्थित निजी रेलवे साइडिंग तक पहुंचाई जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम ने मौके पर यह दबिश दी।

जल संग्रहण क्षमता पर पड़ रहा था प्रतिकूल प्रभाव:
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि तालाब की अवैध खुदाई से न केवल शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, बल्कि तालाब की जल संग्रहण क्षमता पर भी बुरा असर पड़ रहा था। तहसीलदार दीपेंद्र सिंह तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि शासकीय भूमि या तालाबों पर किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।फिलहाल राजस्व एवं खनिज विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

Author

Related Articles

Back to top button