बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

लाइट फिटिंग करते समय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दर्ज कराई FIR

सिंगरौली। जिले के देवसर क्षेत्र के ईटार गांव में लाइट फिटिंग का काम करते समय एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम गोडीगमा निवासी रामलल्लू विश्वकर्मा (23) ईटार गांव में मनोज द्विवेदी के घर लाइट फिटिंग का कार्य कर रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग भी काम में लगे हुए थे। इसी दौरान रामलल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिजनों में गहरा शोक है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रामलल्लू परिवार का एकमात्र सहारा था और वह अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गया है। परिजनों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे
जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की बारीक जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Author

Related Articles

Back to top button