ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला पंचायत सभागार में तेजस कार्यशाला का हुआ आयोजन, युवाओं एवं उभरते उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

 

सिंगरौली, स्टार्टअप इंडिया एवं डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के युवाओं, नवाचारकर्ताओं एवं उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, पंजीयन प्रक्रिया, व्यवसाय प्रारंभ करने के विभिन्न चरणों, नवाचार आधारित उद्यमों की संभावनाओं तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्टार्टअप इंडिया योजना के माध्यम से युवाओं को अपने नवाचार एवं व्यावसायिक विचारों को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप पंजीयन की प्रक्रिया, डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त करने के लाभ, वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्ति, विपणन सहायता तथा शासन की प्रोत्साहनकारी नीतियों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। साथ ही युवाओं को स्थानीय संसाधनों एवं जरूरतों के अनुरूप नवाचार आधारित व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। कार्यशाला में जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा, सहायक संचालक मत्स्य विभाग मनोज अग्रवाल, डीपीएम मंगलेश्वर सिंह सहित सामूह की महिलाए , युवा एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button