गौतम अडानी के जन्मदिवस पर जयप्रकाश पॉवर वेंचर्स में विशाल रक्तदान शिविर, 62 यूनिट रक्त संग्रहित

सिंगरौली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के जन्मदिवस के अवसर पर जयप्रकाश पॉवर वेंचर्स लिमिटेड, निगरी के अस्पताल परिसर में 24 जून 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अस्पताल सीधी की डॉ. सुनिधि सिंह एवं उनकी टीम तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कंपनी के सीबीओ शशाधर दास, मयंक जलावड़िया (प्रभारी प्रमुख, संचालन एवं परिरक्षण), मेजर जनरल एस.के. पानिग्रही (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, यतीन्द्र खरे, उपाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं समन्वय) तथा डॉ. ए.के. राय उपस्थित रहे। सभी ने गौतम अडानी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
रक्तदान शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों तथा पॉवरमेक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 62 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार इससे पूर्व 14 अगस्त 2023 को आयोजित रक्तदान शिविर में 60 लोगों तथा 9 मई 2026 को आयोजित शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया था। इस बार 62 यूनिट रक्त संग्रहित होने के साथ यह आयोजन सीधी जिले के सर्वाधिक रक्तदान वाले शिविरों में तीसरे स्थान पर दर्ज किया गया है।
कंपनी अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। रक्तदान शिविर में प्रतिभागियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।











