ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्थानांतरित सीईओ संजीव तिवारी हुए देवसर से मुक्त

सूरज मिश्रा ने संभाला पदभार

सिंगरौली/देवसर। जनपद पंचायत देवसर के स्थानांतरित मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ संजीव तिवारी को आखिरकार देवसर से भारमुक्त कर दिया गया है। उनके भारमुक्त होने के बाद आरईएस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सूरज मिश्रा ने बुधवार को जनपद पंचायत देवसर के सीईओ का विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

गौरतलब है कि संजीव तिवारी के स्थानांतरण के बावजूद लंबे समय से उनके देवसर में बने रहने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। अब उनके कार्यमुक्त होने के साथ ही नए सीईओ के रूप में सूरज मिश्रा ने जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रशासनिक स्तर पर इसे महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, वहीं क्षेत्र में नए नेतृत्व से विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button