बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसडीएम, तहसीलदार और जल संसाधन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, सरपंच-सचिव पर गिर सकती है गाज

नहर तोड़कर सड़क निर्माण का मामला, जांच में आरोप सही पाए गए

सिंगरौली/जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा चंदेल में नहर तोड़कर सड़क निर्माण किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत के बाद एसडीएम, तहसीलदार तथा जल संसाधन विभाग की एसडीओ रत्ना द्विवेदी सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

स्थल निरीक्षण के दौरान नहर को क्षतिग्रस्त कर सड़क निर्माण किए जाने के आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया कि नहर की संरचना को नुकसान पहुंचाकर मार्ग बनाया गया, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ग्रामीणों का कहना है कि नहर तोड़े जाने से किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन ने दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Author

Related Articles

Back to top button