उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को शक्तिनगर पुलिस ने दिलाए 5 हजार रुपये वापस

 

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाली गई 5 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर चिल्काटांड निवासी अबुल हुसैन के साथ अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 5 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद शक्तिनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया और राशि को होल्ड कराया।

इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रंजित कुमार, कांस्टेबल चन्दन पाल एवं महिला कांस्टेबल नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Author

Related Articles

Back to top button