ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में नहीं रुकेगा छात्रों का प्रवेश, जनशिक्षा केंद्र देवसर ने जारी किए निर्देश

 

सिंगरौली। नए शैक्षणिक सत्र में किसी भी छात्र को जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में विद्यालय में प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र देवसर के विकासखंड शैक्षिक समन्वयक ने सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रभारी शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

25 जून 2026 को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) देवसर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के निर्णय के अनुपालन में जारी आदेश में कहा गया है कि यदि किसी छात्र के पास प्रवेश के समय जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है, तब भी उसका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक स्वयं लोक सेवा केंद्र में आवेदन जमा करेंगे तथा आवश्यक जानकारी बीआरसी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य आवश्यक जानकारी बीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे, ताकि जाति प्रमाण-पत्र तैयार कराने की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जा सके।

जनशिक्षा केंद्र ने सभी विद्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रमुखों को जिम्मेदार बनाया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button