बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, 6 लोगों की मौत

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने जनजीवन को प्रभावित किया। अलग-अलग हादसों में बालाघाट और देवास जिले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है।

बालाघाट जिले के बैहर तहसील के बिरवा ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और आठ लोग झुलस गए। वहीं देवास जिले के खटांबा गांव में सूरज पूजा के दौरान तेज आंधी और बारिश से एक गैलरी ढह गई, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए।

सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र में बिजली गिरने से 17 बकरियों और दो भैंसों की मौत हो गई। पड़ो, वीरमपोखरी, गोडहा और साडा गांव सबसे अधिक प्रभावित रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। विभाग ने अगले दो दिनों में भोपाल और उज्जैन संभाग तक मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून कुछ दिन बाद पहुंचने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button