सीधी

भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सतत कार्य करने वाली राजनैतिक पार्टी : कांति देव… 

भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सतत कार्य करने वाली राजनैतिक पार्टी : कांति देव… 
पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर केडी सिंह का हुआ नगर आगमन पर भव्य स्वागत…
सीधी पोल खोल पोस्ट
सीधी की इस पावन पुण्य धरा को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात कांति देव सिंह ने भाजपा पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का अंग है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया उपाध्यक्ष पद केवल पद ही नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेवारी और बड़े दायित्व का परिचायक है। भाजपा केवल सत्ता के लिए कार्य नहीं करती, बल्कि जनता जनार्दन की सेवा के लिए सतत कार्य करने वाला राजनीतिक दल है।
 पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी प्राप्त करने वाले कांति देव सिंह ने सीधी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का शानदार अभिनंदन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जब सीधी और सिंगरौली एक जिला हुआ करता था,  तब हमने राजनीति का शुभारंभ किया था। आज मैं जो कुछ भी हूं सीधी की इस पावन माटी की देन है।
जिले का होगा सर्वांगीण विकास 
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सांसद, विधायक और संगठन के साथ मिलकर जनता जनार्दन के विकास के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
बनेगा भव्य कार्यालय 
पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सीधी जिले का आगामी दिनों में भव्य कार्यालय बनेगा। जमीन आवंटन व अन्य प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सीधी जिले का पार्टी का अपना एक भव्य कार्यालय बनेगा।
जिले विभिन्न मंडलों में हुआ शानदार अभिनंदन हुई, आतिशबाजी 
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह का सीधी नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में जिले के सीधी, सेमरिया,  कुचवाही, बहरी, पड़खुरी, चुरहट व अन्य मंडलों द्वारा शानदार अभिनंदन किया गया। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी माला लिए अभिनंदन के लिए आतुर दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए शानदार आतिशबाजी की और बैंड बाजों के बीच सैकड़ो वाहनों का काफिला निकाला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, सुधीर शुक्ला, बद्री मिश्रा, नीलम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष निशान्त मिश्रा, पूनम सोनी, पुन्नू खान, सुनीता रानी वर्मा, राकेश रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ मनोज सिंह परिहार सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button