बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हल्की बारिश में खुली नगर निगम के विकास कार्यों की पोल: उसैद हसन सिद्दीकी

 

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के संगठन मंत्री एवं अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने नगर पालिका निगम सिंगरौली की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि हल्की बारिश ने ही विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदकर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। अधिकांश स्थानों पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

 

सिद्दीकी ने विशेष रूप से राजीव वार्ड क्रमांक-39 में राजकमल होटल से आयाज शामिल मेन रोड, विंध्यनगर होते हुए माजन मोड़ तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराई जाए तथा गैस पाइपलाइन कंपनी द्वारा खोदे गए गड्ढों को तत्काल भरवाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button