सीधी: स्वच्छोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…

सीधी: स्वच्छोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात…
सीधी 18 सितम्बर 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता ही सेवा ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के हितग्राहियों का प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम दिनांक 19 सितम्बर 2025 को सीधी जिले के ग्राम बहरी में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15655.63 लाख रूपये लागत के 797 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 3220.74 लाख रूपये लागत के 169 कार्यों का लोकार्पण तथा 11084.89 लाख रूपये लागत के 28 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 1350 लाख रूपये लागत के 600 एक बगिया मां के नाम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट श्री अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवकुमार सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।













