बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

21 ट्रेलर वाहनो पर नो इंट्री में घूसने पर पुलिस ने की कार्यवाही

एक लाख पांच हजार रुपए जुर्माना किया अधिरोपित
पोल खोल सिंगरौली 
यातायात पुलिस ने बिना काँनवाय नो इंट्री में कोयला परिवहन करने वाले 21 ट्रेलर वाहनों पर कार्यवाही करते हुए  1लाख 5 हजार रुपए जुर्माना  अधिरोपित किया है। बताया गया कि 1 जनवरी से 17 सितंबर तक 73 वाहनों पर कार्यवाही कर 365000 रुपए जुर्माना किया गया है।
यातायात थाना प्रभारी दिपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कोयला परिवहन करने का समय निर्धारण किया गया है एवं कोयला वाहनों को कानवाय के माध्यम से आवागमन के लिए विभिन्न परियोजनाओं को निर्देशित किया गया है।
बैढन, बरगवां, परसौना मार्ग में यातायात पुलिस द्वारा औचक चेकिंग लगाया गया तो  कुछ  वाहन चालक, स्वामी द्वारा समय की बचत के लिए प्रतिबंधित समय में वाहनों का आवागमन करते पाए गए उन वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस कार्यवाही की गई।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button