स्वच्छता हेल्पलाई पर करे शिकायत कचरा वाहन न पहुंचे तो: रूपाली

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत वार्ड 28 में स्वच्छता श्रमदान गतिविधि का हुआ आयोजन
पोल खोल सिंगरौली
नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज स्वच्छता पखवाड़े के द्वितीय दिवस नगर पालिक निगम की सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वास्थ रूपाली द्विवेदी के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से वार्ड क्रमांक 28 में साफ -सफाई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान वार्ड पार्षद रीता देवी प्रजापति की उपस्थिति में वार्ड के नालियों तथा सर्वजनिक स्थलो का सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ -सफाई कराई गई। उन्होंने वार्डवासियों को वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस दौरान सहायक आयुक्त ने वार्ड में संचालित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर सम्बन्धित इंचार्ज को नियमित शौचालय को खोलने और सफाई की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
सहायक आयुक्त के वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने कहा कि हमारे वार्ड में नियमित कचरा संग्रहण वाहन नही पहुंचते, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंन सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल व्यवस्था सुधार के लिए निर्देशित किया।
साथ ही वार्ड वासियों से कहा की जिस भी दिन कचरा संग्रहण वाहन समय पर वार्ड में नही पहुंचता, तत्काल स्वच्छता हेल्प लाईन नम्बर पर शिकायत दर्ज कराये, उन्होंने अपने निगरानी में स्वच्छता हेल्प लाईन नम्बर संबंधी जानकारी के पम्पलेट का वितरण कराया। सहायक आयुक्त ने वार्ड के रहवासियों से आग्रह किया कि सूखे एवं गिले कचरे को अलग-अलग करके ही निगम के कचरा वाहन में डाले।













