बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

धरौली कोल माइन से प्रभावित ग्रामीणों के आवेदनों की सुनवाई 22 जुलाई को ग्राम भलयाटोला में होगी

सिंगरौली, / धिरौली कोल माइन (महान एनर्जेन लिमिटेड) की प्रस्तावित रेलवे लाइन से प्रभावित ग्राम धिरौली, भलयाटोला, खनुआखास एवं गजराबहरा के प्रभावित लोगों के आवेदनों की सुनवाई 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनवाई अपर कलेक्टर, जिला सिंगरौली की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर, तहसीलदार सरई तथा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी।

प्रभावित ग्रामों के आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्या अथवा आपत्तियों से संबंधित आवेदन लेकर 22 जुलाई 2026 बुधवार को प्रातः 11 बजे ग्राम भलयाटोला में आयोजित सुनवाई में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनके प्रकरणों पर नियमानुसार सुनवाई एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button