बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पार्षद अनिल वैश्य ने 10.12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क का किया भूमि पूजन

स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38, तुलसी ढोटी के निवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित आर.ओ. प्लांट से लेकर मुक्ति धाम तक सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। आज, 24 जुलाई को इस मार्ग पर डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस विकास कार्य की कुल स्वीकृत लागत 10.12 लाख रुपये है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल वैश्य रहे। उनके कर-कमलों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री वैश्य ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि वार्ड क्रमांक 38 के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पार्षद श्री वैश्य के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश दुबे, प्रेमलाल वर्मा, शिवलाल शाह, लालचंद शाह, रामदयाल वर्मा, रामाधार साकेत एवं कैलाश साकेत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button