कोरावल विकास मंच अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह के पहल से पुनः इस वर्ष ग्राम पंचायत कुलकवार के बेलहवा नदी में बांस पुल का निर्माण कराया गया


कोरावल विकास मंच अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह के पहल से पुनः इस वर्ष ग्राम पंचायत कुलकवार के बेलहवा नदी में बांस पुल का निर्माण कराया गया

जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो सके। पिछले साल भी बांस का पुल निर्माण किया गया था साथ ही शासन प्रशासन से पुल बनवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने मांग भी किए लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है इस बॉस पुल से रोज सैकड़ो लोगों का आना जाना होता है । कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह ने कहा की प्रशाशन द्वारा पुल निर्माण को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखी जबकि ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन एवं विधायक राज्य मंत्री राधा सिंह को कई बार आवेदन देकर पुल निर्माण कराने हेतु आग्रह किया गया लेकिन अभी तक पुल निर्माण नहीं हुआ। पिछले साल चितरंगी सीईओ श्री राहुल सैयाम जी ने मौके पर पहुंच कर बांस पुल का मुआयना किए भी थे और बोले भी थे कि इस जगह पर पुल निर्माण कराया जाएगा लेकिन अभी तक पुल निर्माण नहीं हो सका।
न ही अभी तक कोई स्थल को देखने गए।
विकाश कार्यों के दावे करने वाले किस विकाश की बात करते हैं कोरवाल का यह क्षेत्र अभी भी कुछ ऐसे मूल भूत संविधाओं से वंचित है।
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













