देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे और ड्रग्स जैसी विनाशकारी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी और नशामुक्त होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान अगले 100 सप्ताह तक चलेगा और हर रविवार नशा मुक्ति की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। उन्होंने युवाओं से इस जनआंदोलन का नेतृत्व करने की अपील करते हुए कहा कि भारत की अमृत पीढ़ी ही वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ भी जाए तो उसे छिपाने के बजाय समय पर चिकित्सा और पुनर्वास की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने परिवारों से बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने और नशे के खतरे के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से भी नशे के दुष्प्रभावों पर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पहले की तुलना में कई गुना अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और हजारों करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि नशा कुछ समय का भ्रम पैदा करता है, लेकिन यह युवाओं के करियर, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। इसलिए हर युवा को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button