बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई में चोरी गई 40 लाख की जेसीबी मशीन 24 घंटे में बरामद, तीन आरोपी पकड़ाए

शिवा पांडेय सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी मशीन जब्त

सिंगरौली। थाना सरई पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए ग्राम कोनी रेलवे स्टेशन सरई के पास से चोरी गई करीब 40 लाख रुपये कीमत की जेसीबी मशीन को महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी सहित दो विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ा है। चोरी की गई जेसीबी मशीन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अमित कुमार साहू पिता जेबी साहू निवासी पचौर थाना बैढ़न ने 10 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कोनी में जेडीएसएल के घर के सामने खड़ी उनकी जेसीबी बैकहो लोडर मशीन क्रमांक UP64AT3964 9 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच चोरी हो गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्रमांक 632/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि जेसीबी मशीन सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मशीन को बरामद किया। पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में शामिल आरोपियों का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपी शिवा पांडेय निवासी नौढ़िया (घोघरा), थाना सरई तथा दो विधि विरुद्ध बालकों मुकेश कुमार रावत उर्फ दीपक रावत निवासी घोघरा एवं अजीत सिंह उर्फ बड़का निवासी गोड़बहरा को पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई जेसीबी मशीन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है, जिसे जब्त कर लिया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं जांच जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक प्रहलाद सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिंगरौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी चोरी का खुलासा कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई है।

Author

Related Articles

Back to top button