सिहावल के मिनी स्टेडियम में विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा पूरा स्टेडियम हुआ जगमग…

सिहावल के मिनी स्टेडियम में विराजमान हुई मां दुर्गा की प्रतिमा पूरा स्टेडियम हुआ जगमग…
सीधी सिहावल। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिहावल मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में माता दुर्गा ज़ी की प्रतिमा की स्थापना की गई हैं।
जहां बड़े हीं धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रहीं हैं। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ साथ बाजार के व्यापारियों एवं मोहल्ले वासियों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं पूरा स्टेडियम साज सज्जा से जगमगा उठा हैं मा की प्रतिमा की रौनकता भी प्रकाश मय हैं।
वही विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मांता की जागरण के कार्यक्रम की तारीख 30 सितंबर दिन मंगलवार को शाम 7 बजें से सुनिश्चित किया गया है।
वही दशहरा के पर्व के दिन शाम 5:00 बजे से मां की झांकी को सजाकर ग्रामीण भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही भ्रमण के वापसी के बाद रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आप सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।












