कंडक्टर के साथ अज्ञात लोगों ने की लूट एवं मारपीट…

कंडक्टर के साथ अज्ञात लोगों ने की लूट एवं मारपीट…
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवार्थ नौढिया में बस कंडक्टर के साथ लूट एवं मारपीट की घटना निकलकर सामने आई है ।
मिश्रा बस कंडक्टर ने जानकारी देकर बताया है कि बस बेलहा महुआ से देवार्थ नौढिया की ओर जा रही थी तभी अज्ञात 10 से 12 व्यक्तियों के द्वारा भी सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करके बेडा लगा दिया गया था,और गाड़ी से मुझेको खींचकर पैसों कि और मोबाइल की लूट एवं लाठी डड्ढों से मारपीट उनके साथ मारपीट की गई और मौके से फरार हो गए
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पुलिस पहुंची,और कंडक्टर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मिश्रा बस के कंडक्टर अखिलेश मिश्रा का इलाज कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। उनके सिर पैर एवं पीठ पर काफी चोटे आई हैं इलाज जारी है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।













