बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, चोरी का सामान बरामद

 

सिंगरौली। चौकी निवास पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी हरिश्चन्द्र सिंह निवासी पापल ने 9 अगस्त को चौकी निवास में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 630/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की, जिसमें चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को 12 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पचोर भेज दिया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक सिलाई मशीन, एक मिक्सर, एक जोड़ी पायल, लहसुन तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी निवास प्रभारी नृपेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button