जिला रिसोर्स पर्सन के चयन हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

सिंगरौली, 13 अगस्त 2026/ उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत हितग्राहियों को हैण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है। इसके लिए पात्र आवेदकों से आवश्यक दस्तावेजों सहित 20 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक के पास खाद्य प्रौद्योगिकी/खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 3 से 5 वर्ष का अनुभव अथवा सी.ए. होना आवश्यक है। खाद्य प्रौद्योगिकी में योग्य व्यक्ति उपलब्ध न होने पर खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, डीपीआर एवं प्रशिक्षण का अनुभव रखने वाले व्यक्तियों का चयन किया जा सकेगा।
चयनित रिसोर्स पर्सन द्वारा डीपीआर तैयार करने, बैंक ऋण, एफएसएसएआई एवं उद्योग आधार पंजीयन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में हितग्राहियों को सहयोग दिया जाएगा। उन्हें प्रकरण आधारित 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला सिंगरौली, कलेक्ट्रेट संयुक्त भवन के कक्ष क्रमांक-45 में 20 अगस्त तक प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा कर सकते हैं।












