ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह करेंगी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण

राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह होंगी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि

सिंगरौली, 14 अगस्त 2026। जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को उमंग, उल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में किया जाएगा। समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर प्रातः 8:58 बजे आगमन होगा तथा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन होगा। प्रातः 9:25 बजे मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9:55 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।

समारोह में प्रातः 10:05 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रातः 10:45 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह के उपरांत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा आमजनों से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में सहभागिता करने का अनुरोध किया है।

Author

Related Articles

Back to top button