ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वतंत्रता दिवस पर सिंगरौली जिले में रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

सिंगरौली, / शासन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सिंगरौली जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के दौरान जिले की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा। इस अवधि में मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को शुष्क दिवस के दौरान शासन के निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button