ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी में होगा विशेष मध्यान्ह भोज

सिंगरौली, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी-में विशेष मध्यान्ह भोज कार्यक्रम आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष मध्यान्ह भोज में शामिल होंगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button