बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

सिंगरौली, / मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय बैढ़न के परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में संधारित पंजियों का अवलोकन किया तथा उपस्थित नौनिहालों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चिन्हित सभी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप करते हुए उनके स्वास्थ्य का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। एनीमिक महिलाओं के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित निगरानी के साथ सुपरवाइजरों के कार्यों की भी सतत समीक्षा की जाए। सभी आंगनवाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर खुलें तथा बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। पोषण आहार की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पोषण आहार की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं महिलाओं को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button