देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अलास्का में आसमान से आई मौत: चार्टर विमान क्रैश, 8 लोगों की जान पर संकट

एंकोरेज से उड़ान भरने के बाद केप नेवेनहैम के पास रडार से गायब हुआ विमान, तलाश में जुटी बचाव टीमें

एंकोरेज। अमेरिका के अलास्का राज्य में एक चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा सामने आया है। एंकोरेज से उड़ान भरने वाला विमान केप नेवेनहैम के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट सहित कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, तलाशी अभियान जारी है और अभी तक किसी के जीवित मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

अलास्का के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार विमान में दो चालक और छह यात्री सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही अलास्का बचाव समन्वय केंद्र ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव दल को तलाशी अभियान में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

हादसे की वजह सामने नहीं आई

विमान के अचानक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां विमान के संभावित मलबे और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्यों की तलाश कर रही हैं। हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद है।

ब्रिटेन में भी विमान हादसे में भारतीय मूल के दंपति की मौत

इस घटना से दो दिन पहले ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में भी एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय मूल के दंपति की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान केतन स्वाली और उनकी पत्नी शीतल के रूप में बताई गई थी। केतन विमान स्वयं उड़ा रहे थे।

विमान के लापता होने के बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था। बाद में ट्रॉसफिनिड के पास दुर्गम जंगली इलाके में विमान का मलबा मिला। दोनों को घटनास्थल पर मृत पाया गया। मामले की जांच एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button