बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बंधा कोल ब्लॉक में फसल नष्ट करने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद के बीच कंपनी प्रबंधन पर उठे सवाल, पुलिस कर रही जांच

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ीझरिया गांव में बंधा कोल ब्लॉक को लेकर चल रहे जमीन अधिग्रहण और विस्थापन विवाद के बीच नया मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर रात के समय खेतों में कथित रूप से दवा डालकर फसल नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा रात में खेतों में दवा का छिड़काव किया गया, जिससे फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दवा की तेज दुर्गंध के कारण कंपनी में तैनात सिक्योरिटी कर्मी लवलेश कुमार की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना बरगवां पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाकर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बंधा कोल ब्लॉक में लंबे समय से जमीन अधिग्रहण, विस्थापन और मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा है। किसानों ने कंपनी प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खेतों में दवा डालने की घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं और आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button