बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नाबालिग से दुष्कर्म व मानव व्यापार मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

 

सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, अपहरण और मानव व्यापार से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 123/2026 में 13 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर 15 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया गया था। जांच में आरोपियों द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने और मानव व्यापार से जुड़े तथ्य सामने आए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में रज्जू बसोर (47) निवासी कुर्सा थाना जियावन और लंगड़िया उर्फ रमपतिया बसोर (50) निवासी चटैनिहा खम्हारपानी थाना जियावन शामिल हैं। दोनों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रज्जू बसोर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई, जबकि लंगड़िया बसोर पर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे की टीम ने की। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े गंभीर अपराधों में आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button