बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह का निधन, पुलिस महकमे में शोक

सिंगरौली। गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह का बीती रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस महकमे में ‘CID’ उपनाम से पहचाने जाने वाले रुद्र प्रताप सिंह के निधन की खबर से सिंगरौली पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार रुद्र प्रताप सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। इलाज के दौरान बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने सिंगरौली जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में अपनी सेवाएं दी थीं। वर्तमान में वे गोरबी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे।

बताया गया है कि रुद्र प्रताप सिंह इसी वर्ष नवंबर में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्ति से कुछ माह पहले उनके निधन की खबर ने सहकर्मियों को झकझोर दिया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल और सेवाओं को याद करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Author

Related Articles

Back to top button