बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मूक-बधिर नाबालिका से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

मोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया पेश

सिंगरौली- मोरवा थाना क्षेत्र में मूक-बधिर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद मोरवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।जानकारी अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय बेटी, जो बचपन से मूक-बधिर है और मानसिक रूप से दिव्यांग है। मां के खेत में काम करने के दौरान वह घर के पास ही घूम रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक लड़की ने उसे बताया कि आरोपी उजागर उसे स्कूल के पीछे ले गया था और उसके साथ गलत काम कर रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 502/26 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 64(2)(k), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(k)/6, एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 92(घ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कराई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी उजागिर लाल यादव पिता बलवंत प्रसाद यादव उम्र 40 वर्ष निवासी अजगुड़, को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक अर्चना धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक जयराम प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह, सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक श्यामसुंदर बैस, महिला आरक्षक नुरली सिसोदिया, गायत्री उइके, आरक्षक आकाश पटेल व राहुल यादव की भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button