बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की तत्परता: चोरी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
ग्राम नौडिहवा (थाना चितरंगी) निवासी 22 वर्षीय सुनीत जायसवाल ने बरगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बरगवां सब्जी मंडी में मोमोज का ठेला लगाता है और वहीं किराए के मकान में रहता है। 19 अगस्त की शाम करीब 7 बजे उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (क्रमांक MP 66 MK 6518) घर के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह देखने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 566/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी दिनकर उर्फ पीयूष द्विवेदी (उम्र 21 वर्ष, निवासी झखरावल, हाल मुकाम बरहवा टोला, थाना बरगवां) को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹20,000 की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि रामचरण सतनामी, सउनि अरुण पटेल, प्र.आर. 496 श्यामलाल प्रजापति, फूल सिंह, आर. 636 अरविन्द यादव एवं आर. 655 महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button