उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने वापस कराए 8500 रुपये

फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति को MRM पोर्टल के माध्यम से मिली राशि वापस

सोनभद्र। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए ठगी गई 8500 रुपये की धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया है।

पुलिस के अनुसार, शक्तिनगर निवासी रामाकान्त सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर खाते से धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया।

इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पूरी कर 8500 रुपये की राशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव और महिला कांस्टेबल नीलम सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Author

Related Articles

Back to top button