खबर का असर बस्तुआ पंचायत की होगी जांच,सीईओ ने गठित की टीम,एक सप्ताह के अंदर मंगाई रिपोर्ट..

खबर का असर बस्तुआ पंचायत की होगी जांच,सीईओ ने गठित की टीम,एक सप्ताह के अंदर मंगाई रिपोर्ट..
अमित श्रीवास्तव पोल खोल।
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने वस्तुआ पंचायत में हुये सभी कार्यों जिसमें मनरेगा एवं पांचवा वित्त एवं 15वां वित्त द्वारा करायें गये कई कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। एवं एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मंगाई है।

सीईओ कुसमी से मिली जानकारी अनुसार जांच टीम में बृजेंद्र प्रसाद कोरी उपयंत्री, अनिल सिंह खंण्ड पंचायत अधिकारी एवं जे.पी. झरिया मनरेगा अधिकारी ये तीन अधिकारी टीम में शामिल है। जो एक सप्ताह के अंदर बस्तुआ पंचायत में हुये कार्यों एवं आहरण वितरण की रिपोर्ट तैयार करेगे।
बताते चलें की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उनके पास लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीईओ ने प्रत्येक कार्यों की जांच स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट मंगाई है और वहां लोगों का मानना है कि पंचायत कर्मियों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार का काला सच जांच से सामने आयेगा अब देखना दिलचस्प होगा की किस-किस पर सीईओ कुसमी की कार्यवाही की गाज गिरती है,जिसकी उम्मीद लगाये बस्तुआ के ग्रामीण बैठे हुये है।हालांकि सीईओ के साथ साथ मीडियाकर्मियों के पास भी की मुद्दों की शिकायतें पहुंची हुयी है जिसे लगातार ख़बरों मे प्रकाशित भी की जा रही है।













