सीधी

तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा,व्यवस्था को लेकर पंचायत सचिव सरपंच को दिए निर्देश…

तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा,व्यवस्था को लेकर पंचायत सचिव सरपंच को दिए निर्देश…

सीधी सिहावल। दशहरा के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर तहसीलदार परम सुख बंसल और चौकी प्रभारी अजीत पांडेय ने बमुरी के रामपुर नांव घाट, लिलवार और बघोर के ढेकऊ घाट के सोन नदी के तटों का अवलोकन करतें हुएं निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बमुरी नाव घाट को प्राथमिक विसर्जन स्थल के रूप में चिन्हित किया। वहीं लिलवार और बघोर के ढेकऊ घाटों को लेकर अंतिम निर्णय एसडीएम के निर्देश के बाद लिया जाएगा।

 

ग्राम पंचायत बमुरी के सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ली। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र घाटों पर बैरिकेटिंग और अन्य आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किए हैं।

 

बमुरी सोन नदी पुल के समीप स्थित रामपुर गांव घाट को विसर्जन स्थल पर करीब 200 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना जताई जा रही थी। इस दौरान आसपास के साथ साथ दूर दूर के गांवों से बड़ी संख्या में माता की प्रतिमाओं के साथ साथ श्रद्धालुओं का जमावड़ा एकत्रित होता है।

वहीं कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सचेत रहने की आवश्यकता है जिसे किसी प्रकार की बाधाए एवं कोई अप्रिय घटना घटित ना हो,और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

वहीं सिंहावल तहसीलदार परम सुख बंसल ने कहा कि

यह निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

।। सिहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button