मध्य प्रदेशसिंगरौली
सही पोषण देश रोशन थीम पर प्रदर्शनी आयोजित आंगनबाड़ी केंद्र गन्नई में

पोल खोल सिंगरौली / जिले में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त अभियान के तहत देवसर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गन्नई में सही पोषण देश रोशन की थीम में शपथ ग्रहण एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सही पोषण देश रोशन प्रदर्शनी का उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में समग्र पोषण के स्तर को सुधारने तथा कुपोषण, बौनापन, एनीमिया और कम जन्म वजन जैसी समस्याओं को कम करना तथा लोगों को स्वस्थ और पोषक भोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
सही पोषण, देश रोशन“ एक व्यापक पहल है जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिकों को पर्याप्त और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।













