बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

वन परिक्षेत्र सुईडीहा में किया पौधारोपण सेवा पखवाड़ा के तहत सिंगरौली विधायक ने

पोल खोल सिंगरौली / कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे सेवा पकवाड़ा अभियान के तहत विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह के मुख्य अतिथि में सुईडीहा वन परिक्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में विधायक श्री शाह के द्वारा वन परिक्षेत्र में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रामसैन वैश्य जनपद सदस्य श्री राम सिंह सरपंच ग्राम पंचायत चरगोड़ा, रामरक्षा गुर्जर रमाकांत गुर्जर अध्यक्ष ग्राम वन समिति बलसोता सहित वनकर्मियो ने भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह ने वनसुरक्षा समिति के सदस्यों एंव ग्रामीणजनो को स्वछता एवं प्रकृति के सरंक्षण के बारे जागरूक करते हुऐ पर्यावरण एंव वानिकी कार्य के महत्व पर चर्चा कर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के सफल बनाने में हरिकेशर प्रधान परिक्षेत्र सहायक गोभा, महेन्द्र तिवारी बीट प्रभारी बैढन, देवपति सिंह बीट प्रभारी द0गोभा, अतरलाल भारती बीट प्रभारी सुईडीह, सुशील कुमार बुनकर बीट प्रभारी उ0 गोभा, धर्मराज सिंह बीट प्रभारी बरहपान आदि उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button