बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारी बारिश में वार्ड 39 में तीन मकान गिरे

तीन परिवार प्रभावित, पटवारी ने मौके पर पहुंचकर किया नुकसान का सर्वे

सिंगरौली। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 स्थित बलियरी रोड क्षेत्र में तीन मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। बारिश से लाले पनिका, राजेश केवट और चंद्रिका केवट के मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकान गिरने के बाद तीनों प्रभावित परिवारों के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने संबंधित विभाग को सूचना दी और प्रशासनिक अमले को मौके पर पहुंचने की पहल की। सूचना के बाद हल्का पटवारी उमेश नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

पटवारी द्वारा किए गए सर्वे के दौरान मकानों को हुई क्षति का आकलन किया गया और प्रभावित परिवारों से आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन के नियमानुसार राहत एवं सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
लगातार बारिश के कारण मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ रहने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर सर्वे की कार्रवाई शुरू होने से प्रभावित परिवारों को शासन की राहत योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने भी प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button