बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविर

सामाजिक संगठनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से होगा आयोजन

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक भवन, बैढ़न में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल ने बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सहयोग से रक्तदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

शिविर में सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक रक्तदाताओं को जोड़ने हेतु निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री बैनल ने जिलेवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को सामुदायिक भवन, बैढ़न पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। उन्होंने जिले की बड़ी परियोजनाओं एवं औद्योगिक संस्थानों को भी रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित नगर निगम एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button