बीआरसी एवं एपीसी पदों हेतु 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
सिंगरौली, / संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के पदों की पूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों से की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 25 सितम्बर 2026 तक जिला शिक्षा केन्द्र, सिंगरौली में जमा कर सकते हैं।
प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा का स्थान एवं समय पृथक से सूचित किया जाएगा। परीक्षा उपरांत चयनित अभ्यर्थियों से पदों की पूर्ति की जाएगी। भविष्य में रिक्त होने वाले पदों की पूर्ति के लिए भी चयन सूची मान्य रहेगी। चयन एवं पदस्थापना संबंधी अंतिम निर्णय कलेक्टर एवं मिशन संचालक द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशों के अनुरूप लिया जाएगा।












