ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी सिंगरौली में प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन, 19 टीमों ने लिया हिस्सा

तकनीकी ज्ञान, नवाचार और टीम भावना को मिला मंच, ‘पावर क्वेस्ट’ टीम बनी विजेता

सिंगरौली। अभियंता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के बीई विभाग के तत्वावधान में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, टीम भावना और व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी सिंगरौली के विभिन्न विभागों की 19 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक टीम में अधिकतम चार सदस्य शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, प्रतिभागी टीमों और कार्यकारी प्रशिक्षुओं की मौजूदगी रही।

 

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में अपर महाप्रबंधक ए. शिव कुमार, एजीएम प्रगीत उपाध्याय और अपर महाप्रबंधक के. एस. वेंकटरामन शामिल रहे। निर्णायकों ने टीमों के विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, नवाचार और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

 

प्रतियोगिता में ईएमडी की टीम ‘पावर क्वेस्ट’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएमडी की टीम ‘संरक्षण’ प्रथम उपविजेता और एयू एवं ईएमजी की टीम ‘व्हाइट डायमंड’ द्वितीय उपविजेता रही।

 

कन्वेंशन प्रतिभागियों के लिए तकनीकी ज्ञान और अनुभव साझा करने तथा नए विचारों को प्रस्तुत करने का मंच बना। आयोजन से कर्मचारियों में नवाचार, ज्ञान-साझाकरण और टीम भावना को बढ़ावा मिला। अभियंता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एनटीपीसी सिंगरौली की तकनीकी उत्कृष्टता और निरंतर व्यावसायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

Author

Related Articles

Back to top button