कलेक्टर गौरव बैनल ने रक्तदान कर दिया सेवा संकल्प का संदेश
जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील

सिंगरौली,। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन, बैढ़न में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।]

रक्तदान करते हुए कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को जन-अभियान का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, औद्योगिक संस्थानों सहित समाज के सभी वर्गों से रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।












