बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सामुदायिक भवन बैढन में 18 सितंबर को लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर

कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय सेवाओं एवं नागरिक सुविधाओं का मौके पर होगा त्वरित निराकरण

सिंगरौली, 17 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सहज रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से 18 सितंबर 2026 को सामुदायिक भवन बैढन में ‘जन विश्वास अभियान’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

 

शिविर में राजस्व, नगर निगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों द्वारा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिकों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आधार संशोधन सहित अन्य शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे 18 सितंबर को प्रातः समय पर अटल सामुदायिक भवन बिलोजी पहुंचकर ‘जन विश्वास अभियान’ शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में उपस्थित हों।

Author

Related Articles

Back to top button