नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में आजीविका की बहनों और युवाओं से मंत्री राधा सिंह ने किया संवाद

बैढ़न। अटल सामुदायिक भवन, बिलौजी बैढ़न में गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं तथा युवाओं से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने नारी आजीविका, कौशल विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सशक्त नारी, समर्थ युवा और समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी ध्रुव सिंह तथा जिला कार्यसमिति सदस्य शारदा शर्मा सहित आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।











