बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
बुजुर्ग महिला ने मंत्री से बेबाकी से मांगी गांव की सड़क

सिंगरौली। चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के बभनदेवा गांव में पहुंची मध्यप्रदेश सरकार की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के सामने एक बुजुर्ग महिला ने बिना किसी संकोच के अपने गांव की सड़क की समस्या रखी। महिला ने सीधे शब्दों में कहा कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बुजुर्ग महिला की बात सुनकर मंत्री राधा सिंह ने तत्काल अपने सहायक से उसकी मांग को नोट करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला को आश्वासन देते हुए कहा, “माता जी, आपके गांव की सड़क को लेकर मैं जल्द ही प्रस्ताव बनाऊंगी और उसे स्वीकृत कराकर सड़क बनवाने का प्रयास करूंगी।”
मंत्री के आश्वासन के बाद बुजुर्ग महिला ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, “जाइए, आपका भगवान भला करे।” महिला और मंत्री के बीच हुई यह सहज बातचीत वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सामने अपनी समस्या सीधे और बेबाक तरीके से रखने का यह उदाहरण ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणादायक है।











