बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया

 

सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों बालिकाएं 1 अगस्त 2026 से लापता थीं।

मामले में थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 525 व 526/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री पियूष के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश तथा एसडीओपी मोरवा सुश्री रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय मोना (परिवर्तित नाम) और 17 वर्षीय सोना (परिवर्तित नाम) को दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि राजलाल भौरे, प्रधान आरक्षक मनोज गौतम, आरक्षक आलोक चतुर्वेदी, नीरज यादव, म0आर. कविता अचाले एवं चंचल भिन्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button